फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिग्नल के अभाव में देर तक आउटर पर खड़ी नहीं होंगी ट्रेनें, तत्काल पहुंचेगा मैसेज

Fri, 03 Jan 2020 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन
अब सिग्नल के अभाव में ट्रेनें देर तक खड़ी नहीं होंगी। सिग्नल उपकरणों में तकनीकी खामी होते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक तत्काल मैसेज पहुंच जाएगा, जिसके बाद फाल्ट को ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह संभव हुआ है एसएमएस अलर्ट सिस्टम से, जिसे पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन (एसएंडटी) ने तैयार किया है। ट्रायल के तौर पर यह सिस्टम मगहर-खलीलाबाद रेल मार्ग पर नव स्थापित आइबीएच पर लागू कर दिया गया है।

इस तकनीक से कोहरा, बारिश और आंधी-तूफान आने पर भी सिग्नल की खामी को खोजने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। एसएमएस अलर्ट सिस्टम हार्डवेयर और साफ्टवेयर बेस पर आधारित उपकरण है, जिसे स्टेशन यार्ड स्थित इंटरलॉकिंग गेट और रेललाइनों पर ब्लॉक सेक्शन में मौजूद इंटरमीडिएट ब्लाक हट (आइबीएच) तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) हट पर स्थापित किया जाएगा। यह सिग्नल उपकरण में आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी पर एक साथ 15 मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजेगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पॉवर नहीं होने पर भी यह एसएमएस अलर्ट सिस्टम 48 घंटे तक कार्य करता रहेगा। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य रेलमार्गों पर भी इस सिस्टम को लागू किया जाएगा।

लखनऊ मंडल के एसएंडटी विभाग ने नवाचार के तौर पर एसएमएस अलर्ट सिस्टम तैयार किया है। इससे सिग्नलिंग उपकरणों की मॉनीटरिंग में आसानी होगी। इस उपकरण से सिग्नल फेल होने पर फाल्ट को ठीक करने में देरी नहीं होगी। -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनई रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें