सीनियर डीसीएम के साथ बैठक में तय होगा भविष्य
रेल कोच रेस्टोरेंट का अनुबंध पाने वाले रियाज खान ने पिछले महीने सीनियर डीसीएम के माध्यम से डीआरएम लखनऊ से आग्रह किया था कि स्टेशन के निर्माण के दौरान होने वाली दिक्कत को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट का प्रवेश मेन रोड की तरफ रखा जाए और स्टेशन की तरफ से अस्थायी दीवार चला दी जाए, जिससे कि धूल रेस्टाेरेंट के अंदर न आने पाए। हालांकि, रेल प्रशासन इस पर सहमत नहीं है। रेल अफसरों का कहना है कि हमारा अनुबंध स्टेशन परिसर के लिए है, न कि बाहर के लिए। अगर रेस्टोरेंट का प्रवेश मेन रोड की तरफ होगा तो उससे रेल यात्रियों को कोई फायदा नहीं होगा।
रेल कोच रेस्टोरेंट अनुबंधकर्ता रियाज खान ने कहा कि हमने अपनी समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया है। अनुबंध मिलने पर एक साल का अग्रिम शुल्क और धरोहर राशि भी जमा कर दी है। सीनियर डीसीएम ने सोमवार को मिलने का समय दिया है। उम्मीद है कि इस बार कोई नई राह निकल जाएगी।