फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: स्टेशन से पहले मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी, अभी तक 13 गाड़ियां प्रभावित

Thu, 16 Jan 2020 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
मालगाड़ी के तीन डिब्बे बुधवार की रात हुए थे डिरेल, अभी तक काम जारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रीवा मध्यप्रदेश से सीमेंट लादकर बस्ती यार्ड में आ रही रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे बुधवार की रात 10.5 बजे पटरी पांडेय बाजार क्रासिंग से कुछ ही दूरी पर पटरी से उतर गए। जिसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम बोगियों को पटरी से हटाने में जुट गई, इस बीच क्रेन की भी मदत ली गई। जिसके चलते 13 ट्रेनें प्रभावित हुई, वृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 तक सीमेंट से लदी एक बोगी को नहीं हटाया जा सका था। तकनीकी टीम का अनुमान है कि अभी 4 से 5 घन्टे लग सकते है।
विज्ञापन


- स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर चौधरी का कहना है कि मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए  तकनीकी टीम लगी है, जल्द ही  स्थिति सामान्य होगी।

बस्ती के स्टेशन अधीक्षक विश्वम्भर चौधरी ने बताया कि स्टेशन से पहले पांडेय बाजार के पास रात करीब 10.05 बजे मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के चलते गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसा बस्ती रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले हुआ है।

स्टेशन अधीक्षक ने तकनीकी टीम काम में जुट गई है। मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी से हटाया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। वहीं सूत्रों के अनुसार, सुचारू संचालन में करीब छह घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें