फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में मनाने आ रहे हैं नया साल तो पढ़ लें पूरी खबर, आज से बदला रहेगा यातायात

Sat, 31 Dec 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर, नौकायन, मॉल, तरकुलहा, कुसम्ही जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों और बाजार, मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की अलग ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शनिवार सुबह से ही तैनात हो जाएंगी।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वर्ष में जश्न की तैयारी को लेकर लोगों को सुगमता व सुरक्षा देने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। हुडंदगियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें सड़कों पर बैरीकेडिंग लगाकर चेकिंग करेंगी तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्पेशल टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें सादे वर्दी में भीड़ के बीच रहकर सुरक्षा देंगी।

विज्ञापन


उधर, भीड़ व वाहनों के आने के हिसाब से रुट डायवर्जन व पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है। चेकिंग के पीछे का मकसद है कि सड़क पर कोई शराब पीकर वाहन न चलाए। ताकि हादसों को रोका जा सके। एडीएम सिटी विनीत सिंह व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने होटल व 18 जगहों पर होने वाले बड़े आयोजन के प्रभारियों से बातचीत की। बैठक कर उन्हें गाइडलाइन के बारे में जानकारी देकर बताया गया कि होटल व पार्किंग में यह सुनिश्चित कर लें कि वाहन चलाने वाला शराब न पीएं। कहीं दिक्कत आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

 

31 दिसंबर व एक जनवरी के लिए रूट डायवर्जन

गोरखनाथ मंदिर आने वाले वाहन
  • महराजगंज, फरेंदा व पीपीगंज की ओर से आने वाले चार पहिया, रोडवेज बसें, मिनी बस, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक बरगदवां से भगवानपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • यातायात तिराहा, धर्मशाला चौक से मंदिर की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन धर्मशाला, गंगेज, दुुर्गाबाड़ी, सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे।
  • जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ ओवरब्रिज से दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुर्गाबाड़ी, ग्रीन सिटी मोड़े होते हुए जाएंगे।
  • लेबर तिराहा से आने वाले वाहनरामनगर चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज से जाएंगे।
  • इंस्ट्रीयल मोड़ के आने वाले रामनगर चौराहा से स्पोर्ट्स कॉलेज होने जाएंगे।
  • बरगदवां चौराहा से धर्मशाला चौक की ओर आने वाले वाहन ग्रीन सिटी मोड़, सुभाष चंद्र बोस नगर, सूरजकुंड ओवरब्रिज, दुर्गाबाड़ी, गंगेज होते हुए आएंगे।
  • पैडलेगंज चौराहा से नौकायान होते हुए हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहन अमर तिराहा होकर जाएंगे।
  • हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन होते हुए पैडलेगंज जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहन अमर उजाला तिराहा से जाएंगे।

यहां होगी पार्किंग
  • पैडलेगंज चौराहा से नौकायन जाने वाले बस चंपा देवी पार्क में।
  • पैडलेगंज चौराहा से नौकायन जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया, बस की पार्किंग बाबा गंभीर प्रेक्षागृह सड़क पर चारों तरफ।
  • हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन आने वाले दो पहिया,चार पहिया, तीन पहिया वाहन ट्रांसफार्मर तिराहा, महंथ दिग्विजयनाथ पार्क में।
  • हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन से आने वाले बस बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह रोड पर।
  • चिड़ियाघर आने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन सहरा स्टेट व चिड़िया के दाहिने रोड पर बाएं ओर खाली स्थान पर।

 
विज्ञापन

पुलिस ने की यह अपील
  • डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को रात दस बजे के बाद न बजाएं।
  • कोई भी ध्वनि/संगीत अधिक तीव्रता में न बजाएं।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • गाड़ी को संबंधित होटल, मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, रामगढ़ताल, चिड़ियाघर की निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें।
  • माता-पिता, अभिभावक, दोस्तों द्वारा बगैर लाइसेंस या अवयस्क को गाड़ी चलाने की अनुमति न दें।
  • यातायात संकेतों का पालन करें।
  • निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन न चलाएं।
  • दो पहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग न करें।
  • बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं।
  • खतरनाक तरीके से वाहन न चलाएं
  • किसी भी वाहन से रेस या स्टंटिंग न करें

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर, नौकायन, मॉल, तरकुलहा, कुसम्ही जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों और बाजार, मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की अलग ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शनिवार सुबह से ही तैनात हो जाएंगी। थाना पुलिस और अफसर भ्रमणशील रहेंगे। बैरीकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें