उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने दो दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जाम न लगे इसलिए सोमवार की सुबह से मंगलवार की शाम तक महानगर क्षेत्र में कई रास्तों को परिवर्तित किया गया है। वहीं कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है।
इन रास्ते से जाएंगे भारी वाहन
- संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किए जा रहे हैं। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
- बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जा रहा, ये वाहन रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
- अमर उजाला तिराहा से लखनऊ़ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया गया, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जा रहे हैं।
- नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्राकर के वाहन प्रतिबंधित हैं ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।