फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धनतेरस की भीड़ में बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
बेतियाहाता चौक के पास लगा जाम ।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने शहर की यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। यातायात पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान लागू किए जाने के बावजूद प्रतिबंधित मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं थमी। इसका नतीजा रहा कि शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ जाम देर रात तक लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। प्रमुख बाजारों से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक वाहन रेंगते नजर आए। घंटों जाम में फंसे लोग हलकान होते रहे। कोतवाली क्षेत्र में देर रात तक यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी।
विज्ञापन

दरअसल, धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर होते-होते गोलघर, घंटाघर, आर्यनगर और रेती-नखास की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान के तहत कई मार्गों पर तीन पहिया वाहनों, लोडर और अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद वाहन चालक प्रतिबंधित रास्तों पर पहुंचते रहे। इससे बाजारों के आसपास सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


बाजारों में पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
घंटाघर, आर्यनगर, रेती और नखास में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की भारी भीड़ ने यातायात की रफ्तार पूरी तरह रोक दी। कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, असुरन, नौसड़, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर और कूड़ाघाट में भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। बैक रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख चौराहों पर एक तरफ से वाहनों को निकालने की कोशिश में दूसरी तरफ का आवागमन बाधित होता रहा। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ ही रोजमर्रा के काम से घरों से निकले लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक वाहनों की कतार में फंसे रहे। धनतेरस की खरीदारी के उत्साह के बीच शहर की सड़कों पर जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। देर रात तक कई प्रमुख इलाकों में यातायात सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें