फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में सोमवार आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यात्रा के दौरान नगर निगम गेट से गोलघर होते हुए रेलवे स्टेशन तक प्रमुख चौराहों से वाहनों को निर्धारित मार्गों पर जाने से रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। यह डायवर्जन सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
घोष कंपनी चौराहा: यहां से कोई भी वाहन टाउन हॉल की तरफ नहीं जा सकेगा।
अग्रसेन तिराहा: अग्रसेन तिराहा से टाउन हॉल की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
शास्त्री चौराहा: यहां से कोई भी वाहन कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।
तमकुही तिराहा: तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विजय चौराहा: विजय चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
जीएमपीओ तिराहा: जीएमपीओ तिराहा से गणेश चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
असुरन चौराहा: असुरन चौराहा से कालीमंदिर तिराहा की तरफ वाहनों को जाने से रोका जाएगा।
रोडवेज तिराहा: रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा और यातायात तिराहा की तरफ वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2: रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 से महाराणा तिराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें