गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चारफाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने 31 अक्तूबर से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की गई है।