फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 46,208 अभ्यर्थी आज 52 केंद्रों पर देंगे पीईटी

Sun, 01 Nov 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर 46,208 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। अभ्यर्थियों की निगरानी के साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सतर्कता बरती जाएगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया है। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इससे पहले 25 और 30 अक्तूबर को पीईटी का आयोजन कराया जा चुका है। रविवार को तीसरे दिन की परीक्षा के साथ ही जिले में पीईटी-2026 का आयोजन संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें