फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्रवाई से प्रभावित हो रही व्यापारियों की रोजी-रोटी

Sat, 08 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काली मंदिर के सामने गाड़ियों की मरम्मत का काम करने वाले व्यापारियों की समस्या को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त अजय जैन व अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित होने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि काली मंदिर के सामने कई लोग लंबे समय से गाड़ियों की मरम्मत का कार्य कर आजीविका चला रहे हैं। शिकायतों के आधार पर सही तरीके से खड़ी गाड़ियों को भी पिछले 15 दिन से हटाया जा रहा है। इससे कारीगरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष नितिन जायसवाल ने बताया कि नगर आयुक्त्त ने व्यापारियों की बात सुनकर सकारात्मक रुख अपनाया और आश्वासन दिया कि मामले में ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान विवेक दीक्षित, दीपक तुलस्यान, नियाज खान, मो. शहजादे, सुनील साहनी, अंकुर बजाज, अमित विश्वकर्मा, पी. अग्रवाल, विकास कुमार, शिव अवतार और आतिश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें