फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार में भाजपा की जीत पर व्यापारियाें ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। बिहार में भाजपा की जीत पर व्यापारियों में खुशी है। उनका कहना है कि यह जीत बिहार के विकास और व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि बिहार में भाजपा की जीत से व्यापारियों और आम लोगों में खुशी है। यह जीत बिहार के चहुंमुखी विकास और व्यापार के लिए नई शुरुआत है। हम सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए और भी अधिक काम करे।
वहीं समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि हम मोदी सरकार की पूरी टीम के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं। उन्होंने बिहार में शानदार नेतृत्व से इस विजय का तोहफा जनता ने पार्टी को दिया। हमें निश्चित रूप से उम्मीद है कि बिहार के व्यापारियों और आम लोगों के हित में शानदार काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जालान ने कहा कि यह जीत बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों की जीत है। गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने बताया कि जनता जनार्दन शानदार फल भाजपा को दिया है। चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि सरकार जनता जनार्दन के सपनों को पूरा करेगी। सरकार अब बिहार के विकास में अपना और योगदान देगी जैसा जनता ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें