फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: टीपीनगर-देवरिया बाईपास सिक्स लेन बनना शुरू, 96 पिलर पर खड़ा होगा 2.6 किमी लंबा फ्लाईओवर

Tue, 28 Feb 2023 04:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

ब्रिज कारपोरेशन चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर एके सिंह ने कहा कि नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिलर खड़ा करने के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू हो रही है। पुल को तीन साल में पूरा करना है।
विज्ञापन
सिक्सलेन पर फ्लाईओवर बनने के लिए देवरिया बाईपास के पास पाइलिंग का काम शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाईपास तक बनने वाले सिक्स लेन फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2.6 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 96 पिलर पर खड़ा किया जाएगा। ब्रिज कारपोरेशन ने इसके लिए आधुनिक मशीन से गड्ढे की खुदाई शुरू करा दी है। इसके निर्माण पर 429 करोड़ की लागत आएगी। इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


टीपीनगर से लेकर देवरिया बाईपास के आगे तक 2.2 किलो मीटर लंंबा सिक्स लेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि 400 मीटर की लंबाई में तारामंडल की तरफ फ्लाईओवर को घुमाया जाएगा। इसके लिए बनने वाला हर पिलर 24 मीटर की दूरी पर होगा। पिलर की चौड़ाई 5 बाई 2 मीटर होगी। पिलर को जहां खड़ा किया जाएगा उसकी गहराई 25 मीटर होगी। वहीं पिलर की ऊंचाई अलग-अलग होगी।

ब्रिज कारपोरेशन ने पुल निर्माण के लिए पहले बैरिकेडिंग शुरू किया। अब वहां पर पिलर खड़ा करने के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू हो गई है। ब्रिज कारपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि लांचिंग सिस्टम से गड्ढों की खुदाई की जा रही है। टीपी नगर से लेकर पैडलेगंज तक की सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण पुल निर्माण में बाधा आ रही है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए ब्रिज कारपोरेशन ने पहले सड़क के बीच में बैरिकेडिंग किया। उसके बाद पिलर के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू हो गई है। लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो इसे देखते हुए ब्रिज कारपोरेशन सर्विस लेन का निर्माण कराने जा रहा है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग भी सिक्स लेन सड़क बनाने का कार्य तेज कर दिया है।

ब्रिज कारपोरेशन चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर एके सिंह ने कहा कि नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिलर खड़ा करने के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू हो रही है। पुल को तीन साल में पूरा करना है। काम समय से पूरा हो इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें