फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कैसे बनेगा जुहू चौपाटी, पर्यटन केंद्र पर लगा ताला, भटक रहे हैं पर्यटक

Tue, 03 Mar 2020 12:01 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पर्यटन सूचना केंद्र पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि गोरखपुर का रामगढ़ ताल को भी लोग जुहू चौपाटी के रुप में जाने, लेकिन पर्यटकों को इसके बारें में बताने वाला कोई अधिकारी नहीं है। रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटन सूचना केंद्र एक वर्ष से बंद पड़ा है। पर्यटन विभाग ने यहां कर्मचारियों की तैनाती ही नहीं की है। ऐसे में देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को, ट्रेन और पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने स्टेशन स्थित जनरल टिकट काउंटर घर के पास पर्यटन विभाग को एक काउंटर उपलब्ध कराया है। इसके बदले में पर्यटन विभाग एक निश्चित शुल्क जमा करता है। करीब एक वर्ष पहले पर्यटन केंद्र का सुंदरीकरण किया गया। तभी से इस केंद्र पर ताला लगा हुआ है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इसलिए पर्यटन केंद्र नहीं खुल पा रहा है।  

पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा
पिछले पांच साल के विदेशी पर्यटकों के आंकड़ों पर निगाह डालें तो 35 हजार 452 से बढ़कर  42 हजार से ज्यादा हो गई है। भारतीय पर्यटकों की जो संख्या 23 लाख 49 हजार 695 थी, वह 2019 में 30 लाख 51 हजार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर और नेपाल जाने वाले पर्यटक ज्यादा

रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब सवा सौ ट्रेनों की आवाजाही है। इन ट्रेनों से सवा लाख से ज्यादा यात्री रोजाना स्टेशन पर आते-जाते हैं। इनमें से कुशीनगर और नेपाल जाने वाले पर्यटक भी होते हैं। पर्यटक इन इलाकों से घूमने के बाद वाराणसी और इलाहाबाद भी जाते हैं। विदेशी पर्यटकों की तादाद भी ज्यादा है। गोरखपुर के आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी, होटल, सफर के लिए गाड़ी आदि की सूचनाएं इंटरनेट पर हैं, लेकिन ट्रेनों की जानकारी के लिए पर्यटक रेलवे स्टेशन ही पहुंचते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि पर्यटकों को भरोसा होता है कि वे छले नहीं जाएंगे।

कर्मचारियों की कमी है। आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। अनुमति मिलते ही तैनाती की जाएगी। कोशिश करेंगे कि महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही के समय पर्यटन केंद्र खुला रहे और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। इसके अलावा पर्यटन पुलिस की भी मांग की गई है।-रवींद्र कुमार मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी

पांच साल में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
 वर्ष           भारतीय पर्यटक         विदेशी पर्यटक     कुल पर्यटक

2015         2314243               35452           2349695
2016         2346121               35638           2381759
2017         2405705               36249           2441954
2018         2753546               38715           2792261
2019         3009033               42010           3051043
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें