फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटी की शादी में कर्ज लिया, अब जमीन बेचने का बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




पीपीगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के बरहटा निवासी राजाराम ने अपनी बेटी की शादी में एक शख्स से कर्ज लिया था। आरोप है कि अब रुपये वापस करने पर रकम लेने को तैयार नहीं है, बल्कि उसके बदले जमीन बैनामा करने को कह रहा है। पीड़ित ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बरहटा के निवासी राजाराम (40) ने तहरीर में लिखा है कि 28 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी की शादी के दौरान गांव के पास से एक युवक से किस्तों में दो लाख 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। विवाह के पश्चात जब राजाराम रुपये वापस करने गए तो पैसे की जगह जमीन देने की दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम ने जमीन देने की बात भी स्वीकार कर ली, लेकिन जमीन पसंद न होने की कारण लेने से इन्कार कर दिया। अब दूसरी जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें