फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : नए सत्र के शुभारंभ से पहले प्रवेश परीक्षाएं खत्म कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक, परास्नातक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित है। आठ जुलाई को नए सत्र का शुभारंभ होगा। योजना है कि उससे पहले प्रवेश परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं।
विज्ञापन

डीडीयू में प्रवेश के आवेदन के लिए अब दो दिन का समय शेष रह गया है। अब तक 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही जून के तीसरे हफ्ते में प्रवेश पत्र जारी करने और प्रवेश परीक्षाएं शुरू किए जाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 अप्रैल को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। उसके बाद छात्रों की मांग पर दो बार तिथि विस्तारित की गई। इस बार करीब 80 पाठ्यक्रमों की लगभग 12 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। यूजी व पीजी समेत डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व प्रमाणपत्र के पेशेवर पाठ्यक्रमों में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन पूर्ण किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि जून के तीसरे हफ्ते से प्रवेश परीक्षाएं शुरू कराए जाने की योजना है। उसके बाद परीक्षाएं कराकर विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें