कुछ दिनों बाद टमाटर का भाव गिरकर 100 रुपये से नीचे आ गया। लेकिन, अब फिर से टमाटर तमतमा गया है। बेंगलुरु से इस समय टमाटर लदी एक या दो गाड़ी ही आ पा रही है। ऐसे में दाम में तेजी से उछाल आया है। मंडी के जानकारों के अनुसार, लोगों को अभी टमाटर के दाम से राहत नहीं मिलने वाली है।
इसे भी पढ़ें: सपा नेता काजल का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो वायरल, चालान
थोक मंडी के आढ़ती अवध गुप्ता बताते हैं, नेपाली टमाटर मंडी में आना बंद है। अभी बेंगलुरु से प्रतिदिन एक गाड़ी टमाटर की ही आवक हो रही है। जबकि खपत 12 से 15 गाड़ी टमाटर की है।
टमाटर के भाव
- थोक- 160 से 180
- खुदरा- 200 से 240