लक्षण
- तेज बुखार, बुखार के साथ सुस्ती व थाकावट महसूस करना
- हाथ, पैर व शरीर में लाल रंग के चकत्ते, जो दर्द करते हैं
- मुंह में छाले की वजह से खान-पान में दिक्कत
बचाव
- 7-10 दिनों तक आइसोलेशन में रखें।
- लक्षण दिखने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- खाने में सामान्य आहार दें, तरल पदार्थ ज्यादा पीएं
रॉयल सुश्रुत हॉस्पिटल तारामंडल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष अग्रवाल ने कहा कि दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे टोमैटो फ्लू की चपेट में हैं। ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसे हैंड, फुट व माउथ डिजिज कहा जाता है। इसका दूसरा नाम टौमैटो फ्लू है। पीड़ित बच्चे को आइसोलेशन में रखना चाहिए। एक से दूसरे में फैलने के कुछ मामले सामने आए हैं। बुखार तेज हो और सुस्ती आए तो डॉक्टर को दिखाएं। जरूरी जांच कराके इलाज किया जाता है। सामान्य दवाएं दी जाती हैं। शरीर पर जो चकत्ते निकलते हैं, वह पीड़ादायक होते हैं। मुंह के छाले परेशान करते हैं।
चंद्रा मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश चंद्रा ने कहा कि बच्चों के शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई पड़ें तो उन्हें स्कूल भेजने से बचें। मेडिकल स्टोर से खरीदकर दवाएं न खिलाएं। डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं लें। बचाव बहुत जरूरी है। इस तरह के मरीज ओपीडी में ज्यादा आ रहे हैं। हर किसी को आइसोलेट करने की सलाह दी जा रही है।