फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर महंगा होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। टोल टैक्स दरों में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी। नई दरों के लागू होने से खासतौर पर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने संशोधित टोल दरों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को केवल फास्टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।
नई दरों के अनुसार, हल्के वाहनों पर प्रति टोल प्लाजा 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एक्सप्रेसवे पर मिनी बस के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन स्थित तेनुआ टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों की सूची चस्पा कर दी गई है। इसमें सिंगल यात्रा, रिटर्न टिकट और मासिक पास सभी में वृद्धि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। टोल प्लाजा पर नगद लेन-देन भी बंद हो जाएगा।


तेनुआ टोल प्लाजा की लिस्ट (रेट रुपये में पुराना/ नया)
वाहन -एक बार -वापसी यात्रा

कार -100/105 -150/155

एलसीवी -160/ 165 -240/ 250

बस -340/345 -510/520

3 एक्सल -370/380 -555/570

4 से 6 एक्सल-530/545 -795/815

ओवरसाइज -645/660 -970/995



एक्स्प्रेसवे की रेट लिस्ट (रेट रुपये में पुराना/ नया)

वाहन -एक बार -वापसी यात्रा

दो पहिया/ ट्रैक्टर- 140/145 -230/235

कार, जीप -285/295 -455/470

मिनी बस -440/440 -705/705

बस, ट्रक -840/845 -1345/1355

3-6 एक्सल -1335/1345 -2140/2155

7 से अधिक एक्सल -1745/ 1755 -2790/ 2805
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें