चौपाल : प्रबुद्ध वर्ग चौपाल का आयोजन, रेलवे मेडिकल काॅलोनी स्थित सुभाष दुबे के आवास पर सुबह 09:00 बजे।
स्थापना दिवस : जन समर्पण पार्टी का स्थापना दिवस, प्रदेश स्तरीय बैठक, सिविल लाइंस स्थित निपाल क्लब में सुबह 10:00 बजे।
जयंती : राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती, मेधावी सम्मान समारोह, बार एसोसिएशन सभागार, सिविल कोर्ट में पूर्वाह्न 11:00 बजे।
हिंदू सम्मेलन : संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन, सूर्यनगर, सुभाषनगर स्थित सेलब्रिशेन लाॅन में अपराह्न 01:00 बजे।
कार्यशाला : लोककला में कोहबर कला पर आयोजित कार्यशाला का समापन, राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शाम 04:00 बजे।
कीर्तन : राणी सती दादी का मासिक अमावस्या पर मंगल पाठ व कीर्तन का आयोजन, रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर में शाम 7:00 बजे