फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट की दी झूठी सूचना, तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। थाना पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने पर तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर ड्राइवर राधेश्याम यादव और खलासी सूरज भागने लगे। पंप कर्मियों ने दोनों को पकड़ा तो वाहन मालिक आकाश यादव ने लूट की सूचना झूठी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की मो मामला झूठा निकला। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के गनपतपुर निवासी राधेश्याम यादव गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा में आकाश यादव का वाहन चलाता है। उसके गांव का ही सूरज खलासी के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात राधेश्याम यादव चिलुआताल स्थित न्यू जनता पेट्रोल पंप से डीजल भरकर वाहन लेकर भागने लगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और पेट्रोल का भुगतान ऑनलाइन करवा लिया। चालक के आपबीती बताने पर वाहन मालिक आकाश यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम में 45 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना दे दी थी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने से सार्वजनिक शांति भंग हुई। पुलिस की कार्रवाई में समय और संसाधनों की बर्बादी हुई, इसलिए इस आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें