फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: कोरोना के मिले दो नए संक्रमित, एक्टिव मरीज बचे हैं 28

Sun, 07 Mar 2021 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर कोरोना संक्रमण के मामले अब बहुत कम हो गए हैं। संक्रमितों की संख्या दो से चार के बीच सिमटकर रह गई है। शनिवार को दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें एक संक्रमित शहर के कोतवाली जबकि दूसरा सहजनवां का रहने वाला हैं।
विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21484 हो गई है। 21090 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। 28 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच कराई जा रही है।

गोरखपुर में तीसरे चरण के टीकाकरण में शनिवार को शहर के सात बूथों पर कुल 779 लोगों ने कोरोना टीके की पहली खुराक लगवाई। यह संख्या लक्ष्य से 79 ज्यादा रही। टीकाकरण तीन सरकारी और चार निजी अस्पतालों पर हुआ।
विज्ञापन


इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 529 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। जबकि तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, प्राइड हॉस्पिटल, आनंदलोक और गर्ग हॉस्पिटल में 250 लोगों ने 250 रुपये देकर टीका लगवाया। टीका लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें