कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
गोरखपुर जिले में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना का केवल एक नया मरीज मिला। मरीज कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 21,455 हो गई है। इनमें 363 की मौत हो चुकी है। 21,052 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, एक्टिव केस महज 40 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के मरीज अब बेहद कम हो चुके हैं। इसके बाद भी लगातार जांच कराई जा रही है। जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।