फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 68 दिन बाद सबसे कम 19 संक्रमित मिले

Tue, 08 Jun 2021 08:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले में संक्रमितों की संख्या 59020 हो गई है। 57620 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 780 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 620 पहुंच गया है।

 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। संक्रमितों की संख्या में जहां गिरावट आई है वहीं करीब सवा दो माह बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक भी मौत नहीं हुई है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली। सोमवार को केवल 19 मरीज मिले। जबकि विभाग ने पोर्टल पर तीन पुरानी मौतों को भी अपडेट किया है। इसकी वजह से मौतों की संख्या 780 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


68 दिन पहले 30 मार्च को 10 संक्रमित मिले थे। 31 मार्च को इनकी संख्या 49 थी। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 59020 हो गई है। 57620 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 780 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 620 पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से बचाव की अपील की है। कहा है कि अब कोरोना नियंत्रण में आ गया है। ऐसे में लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें