फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, 47 नए मरीज मिले

Thu, 03 Jun 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले में संक्रमितों की संख्या 58844 हो गई है। इसमें से 57024 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। बुधवार को सिंर्फ 47 मरीज मिले। इसमें 22 शहर के हैं। इससे पहले 31 मई को मात्र 32 मरीज मिले थे। वहीं दूसरी तरफ मौत के आंकड़े रूक नहीं रहे हैं। संक्रमित 10 मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें छह गोरखपुर के रहने वाले थे। हालांकि विभाग ने सभी मौतों को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। लिहाजा उसने केवल मौतों की सूचना जारी की है। इसमें तीन की मेडिकल कॉलेज व एक की निजी अस्पताल में मौत होने का जिक्र किया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 58844 हो गई है। इसमें से 57024 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 723 की अब तक मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1097 रह गए हैं। वहीं मृतकों की बात करें तो जिले के बड़गो, खोराबार, चौरीचौरा की एक-एक महिला की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में हुई है। इनकी उम्र क्रमश: 60, 55 व 35 वर्ष थी। 

इसी वार्ड में भर्ती हरसेवकपुर के 37 व करीमनगर के 66 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। इसके अलावा एक 40 वर्षीय महिला की मौत निजी अस्पताल में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें