ट्रेनों का लॉकडाउन सोमवार से खत्म हो जाएगा। 69 दिन बाद यात्री ट्रेनों से रवाना होंगे। पहले दिन गोरखपुर से दो ट्रेने गोरखधाम एक्सप्रेस और एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दो से रवाना होंगी। वहीं बिहार से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म तीन, चार और पांच से जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों ने रविवार को कई राउंड बैठक कर समीक्षा की। इसके बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों ने स्टेशन का भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही जरूरी निर्देश भी दिया।
एयरपोर्ट की तर्ज पर टिकट चेक होगा एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर भी चेक इन करना होगा। चेक इन (टिकटों की जांच) के बाद ही ट्रेन के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली सभी पांचों ट्रेनें प्लेटफार्म नम्बर दो से ही प्रस्थान करेंगी।
यात्रियों को प्रवेश सिर्फ गेट नम्बर एक और दो से मिलेगा जबकि बाहर गेट संख्या चार और पांच से आ सकेंगे। एसी लाउंज पर ही तीन गेट बनाए गए हैं जहां टिकटों की जांच होगी। जिनका टिकट कन्फर्म होगा सिर्फ उन्हें ही प्रवेश मिलेगा। यहीं पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और मोबाइल में आरोग्य सेतु एप देखा जाएगा।
डेढ़ घण्टे पहले स्टेशन आना है ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री को ट्रेन छूटने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले ही स्टेशन पहुंच जाना होगा। पूरी स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश मिलेगा। मोबाइल में आरोग्य सेतु एप हर हाल में डाउनलोड करना है। बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा।
सेकेंड इंट्री ओ कैबवे से नहीं आ सकेंगे पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जब ट्रेनें आएंगी या जाएंगी उस वक्त सेकेंड एंट्री (उत्तरी छोर) व कैब-वे से आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आने और जाने का रास्ता अलग-अगल किया गया है।
गोरखधाम, कुशीनगर समेत पांच ट्रेनें गोरखपुर से चलेंगी गोरखपुर जंक्शन से एक जून से चलने वाली ट्रेनों में गोरखपुर गोरखधाम, कुशीनगर, अवध, एलटीटी और अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। जबकि गोरखपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों में सहरसा-नई दिल्ली वैशाली, मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति, रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह और दरभंगा-नई दिल्ली सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं।
पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी सभी ट्रेनें अपनी पूर्व निर्धारित समय और स्टापेज के हिसाब से चलेंगी। मसलन गोरखधाम पूर्व की तरह शाम 4:35, अवध दोपहर 1:35, एलटीटी रात 9:50 बजे रवाना होगी।
तीन, चार व पांच से जाएंगी बिहार वाली ट्रेनें बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली, मुंबई व अन्य प्रांतों में जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म चार, पांच व छह से जाएंगी। इन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को भी प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने के लिए गेट नंबर चार व पांच से जाना होगा।
गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनें 02555\\गोरखपुर-हिसार 09038\\tगोरखपुर-बांद्रा 01016\\गोरखपुर-एलटीटी 02541\\गोरखपुर-एलटीटी 09089\\गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेनें वाया गोरखपुर 02553\\सहरसा-नई दिल्ली 02557\\मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार 05273\\रक्सौल-दिल्ली 02565\\दरभंगा-नई दिल्ली