फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संघ से जोड़ने के लिए फ्रंटलाइन नेताओं से नहीं समर्थकों से दोस्ती बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत बोले-मतांतरण गंभीर समस्या
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों की बैठक में शामिल हुए सरसंघचालक

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हमें लोगों का विभाजन राजनीतिक पार्टी के आधार पर नहीं करना है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संघ से जोड़ने का निरंतर प्रयास करते रहना है। हमें किसी भी पार्टी के फ्रंटलाइन नेताओं को नहीं बल्कि उनके समर्थकों से दोस्ती बढ़ाना होगा। संघ की खूबियां बताकर उन्हें अपना बनाना होगा।

तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सोमवार की सुबह योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख ने मतांतरण को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा, क्योंकि हमने मतांतरित होने वाले लोगों पर ध्यान नहीं दिया और मतांतरण कराने वालों को पूरा अवसर दे दिया। इसे लेकर अब सजग होना होगा। मतांतरण कराने वालों को दोषी ठहराने और प्रयास से रोकने की बजाय मतांतरित होने वालों से संपर्क साधना होगा। उनकी समस्याओंं को दूर करके संगठन का हिस्सा बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख ने बैठक में संगठन के विस्तार के लिए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कहा कि हिंदुत्व के आधार पर और अपनेपन के व्यवहार से बिना किसी भेदभाव के सभी से जुड़ने का प्रयास करना होगा। समानता के भाव के साथ इसके लिए वास्तविक सहभोज का आयोजन करना होगा। केवल दूसरों के घर जाकर भोजन करने से काम नहीं चलेगा। अपने घर में भी लोगों को भोज पर बुलाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें