फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने रच दी लूट की कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर लूट का मामला झूठा निकला
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से 70 हजार लिया था कर्ज, गहने जब्त न हों इसलिए रच डाली कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव में बंधक बनाकर महिला से लूट का मामला झूठा निकला। बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस लूट करने वाले गैंग का नाम खंगालने लगी। मामला संदिग्ध लगने पर बृहस्पतिवार को पुलिस शिकायत करने वाली महिला कनिता देवी के घर पहुंची। पूछताछ के दौरान सवालों में उलझने के बाद महिला टूट गई और उसने हकीकत बयां की। महिला ने बताया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था, इसे चुकाना न पड़े, इसलिए झूठी कहानी रची थी।

सीओ बांसगांव रवि कुमार सिंह ने बताया कि कनिता देवी ने एक स्वयं सहायता समूह से लगभग 70 हजार रुपए कर्ज लिए थे। कर्ज न भरने की वजह से संस्था के रिकवरी एजेंट उसके घर पहुंच कर गाली गलौज करते थे। महिला को धमकाया था कि कर्ज न चुकाने पर उसके गहने को जब्त कर लिया जाएगा। महिला घर में अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। पति दूसरे प्रदेश में काम करता है। उसे डर था कि स्वयं सहायता समूह के लोग घर में घुसकर उसके गहने जब्त न कर लें, इसलिए उसने अपने घर में खुद को बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर और सीओ बांसगांव ने महिला के घर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सवाल जवाब शुरू किया तो महिला अपने ही बातों में फंस गई। उसने लूटे गए गहने घर के एक कोने में रखे थे। जिसे पुलिस को दिखाया। महिला द्वारा सही बात बताने के कारण पुलिस ने उसपर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें