मृत अवर अभियंता राजेश सिंह को एक बेटा व एक बेटी हैं। बेटे का नाम रुद्रांश और बेटी का नाम खुशी है। बेटा रुद्रांश (23) बीटेक कर चुका है, जबकि बेटी खुशी (13) कक्षा आठवीं के छात्रा है। रुद्रांश ने कहा कि पिता की तबीयत खराब होने के बावजूद भी वह दोस्तों की तरह उनकी और बहन को भविष्य को लेकर हमेशा सलाह देते रहते थे। आज पिता की मौत होने से ऐसा लग रहा है कि अब वह अकेले हो चुके हैं। पापा की हर बात याद आ रही है। उनकी कमी जीवन भर खलती रहेगी। कभी कोई जरूरत होती तो तुरंत पूरा करते थे।
कमरे में बिस्तर पर पड़ा था शव
बंद कमरे का फाटक तोड़कर पुलिस जब अंदर प्रवेश की तो जेई राजेश सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। शरीर पर बनियान के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। दोनों कलाई की नस कटी हुई थी। जिसके चलते शरीर से पूरा खून निकल कमरे में पसर गया था।