फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: कोविन पोर्टल पर मिलेगी वैक्सीन लगाने के समय और स्थान की जानकारी

Mon, 14 Dec 2020 11:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के लिए बनाई गई कोविन पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची फीड रहेगी। पोर्टल पर हर नाम के साथ संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से लोगों को मैसेज टीकाकरण का स्थान व समय का पता चल जाएगा। इससे लोगों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


डाटा फिडिंग का काम दूसरे चरण के लिए शुरू 
कोविन पोर्टल में पहले चरण का 98 फीसदी डाटा फीड हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की डाटा फीडिंग की तैयारी में जुट गया है। दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के अधेड़ व बुजुर्गों को शामिल किया गया है। इसके अलावा डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के परिजनों को भी दूसरे चरण में ही टीका लगाया जाएगा। 

पूरा डिटेल होगी अपलोड 
कोविन पोर्टल में वैक्सीन लगाने वाले लोगों के साथ वैक्सीनेशन टीम का भी ब्योरा अपलोड किया जाएगा। कौन से स्थान पर कौन सी टीम वैक्सीन लगाने जाएगी। इसकी जानकारी भी अपडेट रहेगी। इतना ही नहीं कौन से व्यक्ति को कौन सा बैच नंबर की वैक्सीन लगाई जाएगी वह भी निर्धारित होगा। 
विज्ञापन


दी जा रही वेबिनार के जरिए ट्रेनिंग 
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वेबिनार के जरिए विभाग ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारियों को ट्रेनिंग की शुरुआत हो चुकी है। विभाग ने जिलास्तर, तहसील स्तर के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों की ट्रेनिंग पहले ही दे दी है। इसके बाद ब्लॉक स्तर फिर पीएचसी पर ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर डाटा फीड लगभग हो गया है। अब पोर्टल ही तय करेगा कि किसे वैक्सीन लगेगा। इसके लिए पोर्टल से संबंधित लोगों को और विभाग को मैसेज मिलेगा। पोर्टल से जारी नामों की सूची के बाद ही लोगों का वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।
डॉ. एनके पाण्डेय, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें