अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नई तैनाती होने तक डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जेपी पांडेय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भी बने रहेंगे। इस संबंध में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया है। कुलाधिपति का यह आदेश उनके अगले आदेश या नए नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगा। प्रो. पांडेय को एक सप्ताह पूर्व डा. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। उन्होंने वहां का कार्यभार भी पिछले 16 मई को ग्रहण कर लिया। फिलहाल वे दोनों प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी देखेंगे।