फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन देने के नाम पर दोस्तों ने लिए 22 लाख रुपये, फिर हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने दर्ज किया केस, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा पुलिस ने जमीन देने के नाम पर दोस्तों ने 22 लाख रुपये हड़प लिए। सात साल इंतजार के बाद परेशान पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी पंकज कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका का कहना है कि बशारतपुर निवासी ऋषिकेश सिंह से उनकी पुरानी दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के माधोपुर का रहने वाला रामबली चौरसिया आरबी एसोसिएट का प्रोपराइटर है, जिसने गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला बंजरहा में 15 हजार वर्ग फुट जमीन प्लाटिंग कर बेचने के लिए लिया है। रुपये के अभाव में जमीन को डेवलप कर बेचने में दिक्कत हो रही है। जिसके लिए आठ लाख रुपये की आवश्यकता है। विश्वास में लेकर ऋषिकेश ने 16 एवं 18 जुलाई 2016 को खाते में आठ लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद दोनों फिर से जमीन को डेवलप कर बेचने के लिए चौदह लाख रुपये की मांग की। ऋषिकेश की बातों पर विश्वास कर रिश्तेदारों की मदद से पंकज ने फिर से उन्हें चौदह लाख रुपये दे दिया। इस प्रकार कुल 22 लाख रुपये लेने के बाद दोनों दोस्तों की नीयत में खोट आ गई और जमीन को डेवलप कर बेचने में रुचि कम कर दी। इसके बाद पंकज ने उनसे कहा कि जमीन नहीं बेचनी है तो रुपये वापस कर दो। इसके बाद आनाकानी करने लगे। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें