फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में 15 दिन से बंद थायराइड जांच, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में 15 दिनों से थायराइड जांच बंद पड़ी है। जांच मशीन का इंडेंट खत्म होने और नए इंडेंट के लिए बजट नहीं मिलने से इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में थायराइड की जांच लिखी जाती है। जिला अस्पताल में हर दिन 50 से अधिक मरीज थायराइड जांच के लिए आते हैं, जांच बंद होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में अन्य जांचों के लिए करीब 310 मरीज पहुंचे लेकिन थायराइड जांच नहीं हो सकी। मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी लैब में महंगी जांच करानी पड़ रही है। महावीर छपरा की रहने वाली स्नेहलता ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें थायराइड जांच लिखी थी, अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि जांच बंद है। इसके बाद उन्हें निजी लैब में ज्यादा रुपये देकर जांच करानी पड़ी। वहीं, बांसगांव क्षेत्र से आई महिला मरीज रीना देवी ने बताया कि वह सुबह से अस्पताल में लाइन में लगी थीं, बाद में पता चला कि जांच नहीं होगी। जांच के लिए आवश्यक उपकरण नहीं है। शनिवार कुल ओपीडी में 1418 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

थायराइड जांच के लिए जरूरी इंडेंट खत्म हो गया है। नए इंडेंट की मांग भेजी गई है। बजट मिलते ही जांच फिर शुरू करा दी जाएगी। एक दो दिन में बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरपी गौतम, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें