फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पॉलिथीन को कूड़ेदान में फेंका, 10 रुपये में झोला खरीदा

Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिचड़ी मेले को जीरो वेस्ट कार्यक्रम बनाने के लिए मुस्तैद रही नगर निगम की टीम
विज्ञापन

निगम की ओर से लगाई गई है वेंडिंग मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम खिचड़ी मेले को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से खिचड़ी मेले में पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पॉलिथीन को कूड़ेदान में फेंक दिया और वेंडिंग मशीन से 10 रुपये में कपड़े के थैले खरीदे। वहीं, नगर निगम की टीम गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले में साफ सफाई में मुस्तैद रही।
खिचड़ी मेले के दौरान नियमित सफाई के लिए मंदिर परिसर में 213 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कई जागरूक लोगों ने मेला परिसर में नगर निगम के स्टॉल पर लगे वेंडिंग मशीन से 10 रुपये का शुल्क चुका कर झोला भी लिया। साथ लाए पॉलीथिन को कूड़ेदान में फेंक दिया।सोमवार को नगर निगम ने मंदिर परिसर में विशेष अभियान चलाते हुए जीरो वेस्ट कार्यक्रम के लिए जनजागरूकता किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त मणिभूषण तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिबंधित पॉलीथिन में खिचड़ी चढ़ाने के लिए लेकर पहुंचे। ऐसे श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें। ऐसे पॉलीथिन के इस्तेमाल करने पर जुर्माना का प्रावधान है। जबकि, जीपीए लगी वाहनों से इन्होंने परिसर में एकत्रित होने वाले कूड़े को निस्तारण के लिए मुस्तैद दिखे। मंदिर परिसर में बनें कैंप कार्यालय से सीसीटीवी के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें