अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बुढ़वल-सीतापुर खंड स्थित सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-प्री-नॉन इंटरलॉक/प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 06 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीरण, मार्ग परितर्वन एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
-
अमृतसर से 01 से 05 फरवरी तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
-
दरभंगा से 01 से 05 फरवरी तक चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
-
अमृतसर से 04 फरवरी को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
-
गोरखपुर से 05 फरवरी को चलने वाली 22424 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
-
अमृतसर से 05 फरवरी को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
-
गोरखपुर से 01 से 05 फरवरी तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा गोमती नगर-मैलानी स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
- मैलानी से 02 से 06 फरवरी तक चलने वाली 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन से चलाई जाएगी तथा मैलानी-गोमती नगर स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।