फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : दीक्षांत में दिखेगी ओडीओपी की छाप, टेराकोटा प्लांटर से होगा अतिथियों का स्वागत

Mon, 03 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिये 75 टेराकोटा प्लांटरों को रंगों और चित्रों से सजाकर विद्यार्थियों ने किया तैयार
विज्ञापन



गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार स्थानीय कला और सामाजिक सरोकार का संदेश भी देगा। समारोह में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत टेराकोटा प्लांटर से किया जाएगा। इनको फाइन आर्ट्स क्लब के विद्यार्थियों ने आकर्षक कलाकृतियों से सजाया है।
विश्वविद्यालय ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत चयनित औरंगाबाद गांव के टेराकोटा कारीगरों से विशेष रूप से प्लांटर तैयार कराए। इससे पहले शिक्षकों और विद्यार्थियों की टीम ने गांव पहुंचकर कारीगरों से संपर्क किया और उनके पारंपरिक शिल्प, कार्यप्रणाली व आजीविका से जुड़ी चुनौतियों को समझा। विश्वविद्यालय ने उत्पादों की ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार और तकनीकी सहयोग का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

परिसर में पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति, भारतीय संस्कृति और समकालीन कला की थीम पर 75 टेराकोटा प्लांटरों को रंगों और चित्रों से सजाया। यही प्लांटर अब दीक्षांत समारोह में अतिथियों को पर्यावरण अनुकूल स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किए जाएंगे।

इन विद्यार्थियों का रहा योगदान
कंप्यूटर साइंस के अथर्व राजपूत, अपूर्वा श्रीवास्तव, केमिकल इंजीनियरिंग की साक्षी केसरवानी, श्रीयांशी खरे, सिविल के प्रिंस कुमार गुप्ता, तृप्ति शाक्य, इलेक्ट्रिकल की साक्षी सिंह व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंबुज बरनवाल ने टेराकोटा के प्लांटर को सजाया है।
विज्ञापन



शिक्षा को समाज से जोड़ने की दिशा में विश्वविद्यालय लगातार कार्य कर रहा है। इस पहल से स्थानीय कारीगरों को नए बाजार मिलेंगे और विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होगी।
- प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें