फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे तीन युवक, अनियंत्रित होकर गन्ना लदे ट्रक में भीड़े, मौत

Mon, 17 Feb 2020 08:48 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात बोदरवार रोड पर खड़े गन्ना लदे ट्रक से बाइक सवार तीन युवक टकरा गए। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवरही कृतपूरा गांव के बड़ा टोला निवासी प्रिंस सिंह (25) पुत्र रामधनी सिंह, गणेश सिंह (25) पुत्र अयोध्या सिंह और अशोक प्रसाद (23)  पुत्र श्रीकांत इसी थाना के ग्राम सभा मेहड़ा निवासी हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अजय सिंह के भाई के तिलक में जा रहे थे।

साखोपार गांव के शंभू बाबा मंदिर के पास गन्ना लदे ट्रक में बाइक टकरा गई। तीनों घायलों को स्थानीय पुलिस कप्तानगंज सीएचसी ले आई। यहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें