फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने दिखाई बहादुरी: ऑटो में चेन छिनकर फरार हो रही थी महिला, ऐसे चढ़ीं पुलिस के हत्थे

Fri, 11 Jun 2021 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एक महिला ने शांति देवी के गले से चेन छीन ली और चलती आटो से कूदकर भागने लगी। यह देख उनकी बेटी सोना ने उसे पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से महिला ने हाथ से चेन छोड़ दी, लेकिन खुद भाग निकली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में लॉकडाउन खुलते ही लूट करने वाली महिलाओं का गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को चिलुआताल इलाके के सिंहोरवा से एक मामला सामने आया है। यहां ऑटो में सवार एक महिला की चेन साथ बैठी महिलाओं ने उड़ा दी। शोर मचाने पर महिला की बेटी ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान एक अन्य महिला ऑटो से कूदकर भाग गई। सूचना पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पकड़ी गई महिलाओं को लाकर मजनू पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान हो गई है, भाग निकली महिला का नाम पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, डोहरिया निवासी शांति देवी और उनकी बेटी सोना देवी दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने ऑटो से सिंहोरवा बाजार जा रही थीं। जंगल कौड़िया पहुंचने पर ऑटो में चार अन्य महिलाएं बैठ गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि अहिरौली भट्टे के पास एक महिला ने शांति देवी के गले से चेन छीन ली और चलती आटो से कूदकर भागने लगी। यह देख उनकी बेटी सोना ने उसे पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से महिला ने हाथ से चेन छोड़ दी, लेकिन खुद भाग निकली।

इसके बाद दोनों महिलाओं ने ड्राइवर की मदद से अन्य तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पकड़ी गई महिलाओं का कहना है कि आटो से कूदकर भागी महिला कौन थी, उन्हें नहीं पता। उनका कहना है कि वह उनके साथ नहीं थी। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें