फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: टोल प्लाजा के समीप तीन वाहनों की आपस में हुई टक्कर, 20 मजदूर घायल

Mon, 18 May 2020 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश के बस्ती फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी के समीप तीन सवारी वाहनों के आपसी भिड़ंत में 20 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सोमवार भोर में लगभग पांच बजे टोल बूथ के आगे एक ट्रक खड़ा था। उसी समय प्रवासी मजदूरों को बैठाए डीसीएम और पीछे से आ रहा ट्राला पहुंच गया। तीनों वाहन आपस में टकरा गए।

घटना होते चीख-पुकार मच गई। हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला। केबिन में अंदर फंसे डीसीएम चालक चंद्रवीर यादव और परमानन्द निवासी दरभंगा बिहार को छावनी पुलिस ने टोल प्लाजा से जेसीबी मंगाकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में रंजीत राय (37) थाना समस्तीपुर, मानंद राय (42) थाना घटोई ,  दुर्गेश वर्मा (29) थाना चिलहिया सिद्धार्थनगर सहित 20 लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला व एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु  हरैया सीएससी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें