फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कोहरे में तीन वाहन टकराए, कार का चालक घायल

Tue, 08 Dec 2020 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले में घने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। एक कार का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन


कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गढ़हा गौतम के पास फ्लाईओवर पर घने कोहरे के चलते सुबह करीब छह बजे लखनऊ से आने वाली लेन में खड़े ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। उसके बाद पीछे से दूसरा वाहन भी टकरा गया। कुछ देर के लिए हाईवे का लखनऊ-गोरखपुर लेन जाम हो गया।

सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम और पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर घायल कार चालक 40 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी देवचरी थाना हजरतपुर जिला भदोही को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें