फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिटाई और वसूली के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित, केस दर्ज

Sun, 09 Jun 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर चौकी में पिटाई कर रुपये वसूलने के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर केस दर्ज किया गया है। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने शनिवार को जगदीशपुर चौकी पर जाकर जांच करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को एम्स थाने में जगदीशपुर चौकी इंचार्ज रमेश कुशवाहा, सिपाही अमित यादव, अजय चौहान पर भ्रष्टाचार व पिटाई करने का केस दर्ज किया गया है। इन्हें निलंबित कर इनकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

एम्स थाने के जगदीशपुर चौकी पुलिस पर रुद्रापुर निवासी विनय शर्मा ने पिटाई करने के साथ धनउगाही का आरोप लगाया था। विनय का आरोप है कि नशे में चूर चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत न देने पर उसकी ऐसी पिटाई किया कि उसे इलाज के लिए एम्स जाना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि अगले दिन उसने 10 हजार रुपये दिए तब उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा था। इसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें