फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी में महिला आई थी केस की पैरवी करने, बेहोश कर इन्होंने उड़ाया जेवरात व नकदी

Sat, 08 Jun 2024 06:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आई महिला को बेहोश कर दो जालसाज महिलाएं उसके पास रखा नगदी और शरीर से जेवरात उतार कर फरार हो गई। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांसगांव इलाके के ऊंचगांव निवासी कलावती देवी शुक्रवार को मुकदमे की तारीख पर परिवार न्यायालय कोर्ट में पैरवी के लिए पहुंची थी। वह दीवानी कचहरी स्थित बरामदे में बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं उनके पास पहुंची और उनको नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद वह गले का मंगलसूत्र, कान का दो सोने का झाला और पर्स में रखा 600 रुपया लेकर फरार हो गई। पीड़िता जब होश में आई तो जेवरात ओर नगदी गायब मिलने पर पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें