फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन विद्यार्थियों ने गलत तरीके से लिया दाखिला, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के नामांकन की जांच में खुला मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के तीन छात्र-छात्राओं का नामांकन गलत तरीके से हुआ है। जांच में पाया गया है कि तीनों की सी-नेट परीक्षा व नामांकन फार्म में अलग-अलग फोटो लगी है। तीनों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इस मामले में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बीआरडी मेडिकल काॅलेज प्रशासन की तरफ से जांच कराई गई तो नामांकन खेल पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी तीनों छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार आर्या ने बताया कि नर्सिंग काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. अलका सक्सेना को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. अलका ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो गई है। एक-दो दिन में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें