फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : 27 हजार रुपये में बुक होगी प्रयागराज की बस

Sun, 04 Feb 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने शुरू की सुविधा
विज्ञापन


- 24 घंटे के लिए होगी सुविधा, 17 हजार में एक तरफ के लिए बुक होगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माघ मेला में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मौनी अमावस्या सहित बसंत पंचमी आदि नहान के दिन एक साथ 50 लोगों के ग्रुप में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज की बस बुक कर सकेंगे।
प्रयागराज माघ मेला मौनी अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज प्रशासन ने बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। राप्तीनगर कचहरी बस स्टेशन से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार बसों की बुकिंग कराई जा रही है, लेकिन श्रद्धालु सीट के हिसाब से ही बसों की बुकिंग करा रहे हैं। 52 सीटर बस है। प्रति सीट 340 रुपये के हिसाब से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु जत्था लेकर गंगा स्नान के लिए जाना चाहता है तो वह निजी बस की तरह ही रोडवेज बस की भी बुकिंग करा सकता है। इसके लिए कम से कम 50 यात्रियों का होना जरूरी है। हर श्रद्धालु को प्रति सीट के हिसाब से 340 रुपए यानी कि 17,680 रुपये भुगतान करना होगा। ये सभी बसें निर्धारित स्थान से प्रयागराज के झूंसी बस स्टेशन तक जाएंगी।



पूरी बस बुकिंग कराने पर 400 किमी 24 घंटे का 27 हजार रुपये

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन फुल बस की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह सिर्फ 400 किलोमीटर 24 घंटे के लिए ही होगी। इस दौरान श्रद्धालु वापसी भी कर सकते हैं। यदि अधिक दूरी चलती है तो प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा।
विज्ञापन





कोट

श्रद्धालुओं को प्रयागराज माघ मेला में जाने के लिए रोडवेज की तरफ से बसों की बुकिंग की जा रही है। पूरी बस 400 किलोमीटर 24 घंटे के लिए 27 हजार रुपये में बुक करा सकते हैं। साथ ही प्रति सीट बुक करने की भी सुविधा है।
लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें