फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डकैती मामले में एम्स थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रजही में सेवानिवृत्त लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर डकैती के मामले में लापरवाही पर एम्स थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा, एसआई अजय कुमार यादव और मुख्य आरक्षी राकेश यादव को शुक्रवार देर रात लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन




एसएसपी ने पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय को एम्स थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर अपराध के बाद प्रारंभिक स्तर पर बरती गई शिथिलता, निगरानी में कमी और विवेचना में सुस्ती को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। नए थानेदार को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और विवेचना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।



डकैती की घटना पांच जनवरी को रजही गांव में हुई थी। बदमाशों ने सेवानिवृत्त लेखपाल बालेंद्र सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर अवैध पिस्टल के बल पर घर से करीब 80 लाख रुपये के गहने और चार लाख नकद लूट ली थी। वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस ने मामले में रजही गांव के हिस्ट्रीशीटर डायना, उसके साथी राजकुमार उर्फ टिंकू, जीतू समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश अभी भी भागा हुआ है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन




तीन पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती



एसएसपी ने फेरबदल के तहत तीन अन्य पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी है। शाहपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक श्रेयांश राय को मछलीगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरपुर-बुदहट थाने पर तैनात प्रवीण कश्यप को कैंपियरगंज थाना भेजा गया है। शाहपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी जग प्रसाद की तैनाती अब गोरखनाथ थाने में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें