फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पड़ोसी जीजा-साला समेत तीन से पूछताछ, किरायेदार भी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा में मां-बेटी हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस लगातार दायरा बढ़ा रही है। बुधवार को पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले जीजा-साला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया, वहीं मकान का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट तैयार कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर के किरायेदार को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच अब पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और बाहरी हमलावरों सहित कई संभावित पहलुओं पर समानांतर रूप से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

एसएसपी राज करन नय्यर के अनुसार, घटनास्थल के आसपास रहने वाले कई लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। कॉलोनी में पिछले दिनों किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही, विवाद या किसी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सूचनाएं इकट्ठा की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारा घर की लोकेशन और दिनचर्या से परिचित प्रतीत होता है, इसलिए करीबी लोगों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की कई फुटेज एकत्र की हैं। एक फुटेज में वारदात के समय संदिग्ध बाइक सवार युवक नजर आए हैं। उनकी पहचान के लिए टीमें मोहल्लेवालों से लगातार पूछताछ कर रही हैं। टीम घर-घर जाकर यह जानकारी जुटा रही है कि क्या इन युवकों को किसी ने पहले क्षेत्र में देखा है या वे किसी परिचित के हैं। पुलिस ने संदिग्धों की प्रोफाइल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के समय गली में आवाजाही काफी कम थी, जिससे बाहरी व्यक्ति के भाग निकलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि पुलिस परिजनों के विवाद के अलावा बाहरी हमलावरों के एंगल को भी समान महत्व दे रही है। शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम संयुक्त रूप से सभी सुरागों को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें