फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन क्षेत्र में पीपीपी मोड पर विकसित होगी तीन पार्किंग, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

Thu, 04 May 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजालk ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल किनारे नौकायन क्षेत्र में घूमने आने वालों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पीपीपी मोड पर तीन पार्किंग विकसित करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर हो चुका है ओर जल्द ही फर्म का चयन भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


नौकायन क्षेत्र में तीन स्थानों पर यह पार्किंग शुरू की जाएगी। पार्किंग में करीब 350 से अधिक गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। निर्माण कार्य पर जीडीए पैसा नहीं खर्च करेगा।

प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक महंत दिग्विजयनाथ पार्क, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने एवं सर्किट हाउस के पास, तीन स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग निर्माण पर तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। यहां गाड़ी खड़ी करने के लिए एप से भी बुकिंग की जा सकेगी। यही नहीं महंत दिग्विजयनाथ पार्क से सटे तिकोना पार्क में नान फूडिंग वेंडिंग जोन भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें