फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU में बवाल: कुलपति और कुलसचिव पर हमला करने वाले तीन और छात्र चिह्नित, केस में नाम बढ़ाने की तैयारी

Mon, 24 Jul 2023 01:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान में भी लगा हुआ है। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उपद्रव करने वाले तीन और को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और सचिव पर हमला करने वालों की हुई पहचान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान आंदोलन उग्र होने पर उत्पात मचाने वाले तीन और छात्रों को चिह्नित किया गया है। इसमें दो कुलपति पर हमलावर थे जबकि एक कुलसचिव को घसीटकर कार्यालय के अंदर ले जा रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उनके निलंबन और दर्ज केस में नाम बढ़ाने की प्रक्रिया में जुट गया है।

विज्ञापन


फीस वृद्धि और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शाम को पुलिस के घेराबंदी में कुलपति प्रो. राजेश सिंह के बिना वार्ता किए जाता देख एबीवीपी कार्यकर्ता उग्र हो गए। कुलपति को रोकने पर पुलिस से हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस कुलपति को किसी प्रकार आंदोलित कार्यकर्ताओं से बचाकर लेकर जा रही थी।

इस बीच एक लाल रंग का शर्ट पहने छात्र ने कुलपति की गर्दन में हाथ फंसाकर उन्हें रोक लिया। जबकि दूसरा छात्र गार्ड का स्टिक लेकर हमला करने लगा। कुलसचिव प्रो. अजय सिंह पर हमला के बाद नीले रंग का शर्ट पहने एक छात्र उनको घसीटकर कुलपति कार्यालय के अंदर ले जा रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी पहचान में जुटा था। इनमें दो की पहचान विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में आउटसोर्सकर्मियों के पीएफ अंशदान में घपला, 600 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित
 

विज्ञापन

लाल रंग का शर्ट पहने युवक की पहचान एलएलबी के छात्र प्रतीक रंजन सिंह के रूप में हुई। वहीं, कुलपति पर डंडा तानने वाला छात्र दूसरे कॉलेज का है। कुलसचिव का शर्ट पकड़कर कुलपति कार्यालय के अंदर ले जा रहे छात्र की भी पहचान कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब छात्रों के निलंबन और केस में नाम वृद्धि कराने की तैयारी में जुट गया है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान में भी लगा हुआ है। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उपद्रव करने वाले तीन और को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। दर्ज केस में उनके नाम की बढ़ोतरी के लिए पुलिस को जानकारी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें