फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीसी टीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए तीन मोबाइल लुटेरे, एक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया, लूटा गए मोबाइल फोन मिले
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने सीसी टीवी कैमरों की मदद से मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपियों को पुराने स्काउट आफिस के पास से बुधवार को पकड़ लिया। दो नाबालिग बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। जबकि, एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। एक घटना का पर्दाफाश हो गया, जबकि दूसरे मोबाइल फोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जेल भेजे गए आरोपी की पहचान गुलरिहा इलाके के भगतपुरवा, जंगल माघी टोला निवासी आकाश साहनी के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 21 जून को दाउदपुर निवासी सत्यम पांडेय बाइक से हरिओम तिराहा के पास से जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दुकान व मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कैमरे से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले का कोई केस दर्ज नहीं है। एक नाबालिग आरोपी के पिता रेलवे स्टेशन के पास ठेला लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें