फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घायल राबिया की भी हुई मौत, मृतकों की संख्या हुई 3, एक साथ सोया था परिवार; 'हिट एंड रन' ने उजाड़ दिया संसार

Sat, 26 Apr 2025 01:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शुक्रवार देर रात हुए हादसे में परिवार के सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इनमें दो की मौत हो गई। पांच गंभीर रुप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। शनिवार की सुबह एक और घायल राबिया की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिह इलाके के रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोला में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। इस हादसे में शाईदा खातून (44) और उनकी बेटी सुबिया (16) की मौत हुई थी। घायल राबिया खातून (23) की भी सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

विज्ञापन


अब निहाल (05), जुबेर (17) और सुबराती (16) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। साईदा खातून परिवार के सदस्यों के साथ घर के सामने चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब 10.30 बजे  भटहट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चारपाई पर सो रहे लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें