फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली, दिसंबर में शुरू होगा खोराबार ट्रांसमिशन

Mon, 31 Jul 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत थी। हालांकि अभियंताओं ने प्राथमिकता के आधार पर फाल्ट को तत्काल सही करवाकर आपूर्ति शुरू करवाई गई।

 
विज्ञापन
बिजली कटौती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार ट्रांसमिशन उपकेंद्र को 118 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार किया जा रहा है। बिजली निगम का दावा है कि दिसंबर 2023 में ट्रांसमिशन का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद इससे बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी। निर्माण कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। तय समय तक कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य कार्यदायी एजेंसी को दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 118 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाना वाला खोराबार ट्रांसमिशन उपकेंद्र का शिलान्यास किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। उपकेंद्र स्थापित होने से 33 केवी के करीब 25 विद्युत उपकेंद्रों को इस ट्रांसमिशन से बिजली दी जा सकेगी। एक उपकेंद्र पर औसतन 10 से 15 हजार उपभोक्ता होते हैं। हालांकि इस उपकेंद्र को जीआईएस तकनीक से बनाया जा रहा है। ऐसे में करीब ढाई से तीन लाख उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, शहर के पूर्वी इलाके खोराबार में आधुनिक तकनीकी गैस इंसुलेटेड सिस्टम का बिजली घर बनाया जा रहा है। अभी तक 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर में कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि खोराबार ट्रांसमिशन का काम पिछले वर्ष ही पूरा करना था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो गया।
विज्ञापन




 

Trending Videos

ट्रांसफार्मर जलने से 400 घरों में 6 घंटे तक गुल रही बिजली

नौसड़ व सेवईं फीडर में दो ट्रांसफार्मर जलने से 400 घरों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। लालडिग्गी उपकेंद्र के पास का ट्रांसफार्मर जल गया। मोहद्दीपुर समेत कई इलाकों में पूरे दिन बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

रविवार को सुबह लालडिग्गी उपकेंद्र के पास का ट्रांसफार्मर जल गया। अधिशासी अभियंता ने वर्कशाप से बात कर दूसरे ट्रांसफार्मर का इंतजाम करवाया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। इस इलाके में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी हुई है। मोहद्दीपुर इलाके में शाम 5 बजे से लेकर रात 9 तक हर आधे घंटे पर बिजली आती-जाती रही। कटौती के लिए अभियंता जंपर कटने की बात कहते रहे।

 
विज्ञापन

धर्मशाला और पुलिस लाइंस इलाके का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। नौसड़ फीडर और सेवईं फीडर के दो ट्रांसफार्मर जलने से करीब 400 परिवारों को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कटौती का सामना करना पड़ा। दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगाने में काफी दिक्कतें हुईं।

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत थी। हालांकि अभियंताओं ने प्राथमिकता के आधार पर फाल्ट को तत्काल सही करवाकर आपूर्ति शुरू करवाई गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें